जापान ने जर्मनी के बाद जीता दुनिया का दिल: ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम की सफाई की; सब ने कहा…
दोहा2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
जापान ने कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी के साथ दुनिया का दिल भी जीत लिया। टीम और उसके फैंस ने फीफा के मंच पर दुनिया को सफाई का पाठ पढ़ाया। बुधवार को चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी पर जीत के बाद एक ओर जापानी खिलाड़ियों ने टीम रूम (लॉकर रूम) क्लीन किया। तो दूसरी ओर जापानी फैंस ने जाते-जाते स्टेडियम की सफाई की।
ऐसे में दुनिया भर में फुटबॉल संचालित करने वाली संस्था FIFA ने बुधवार रात एक फोटो और वीडियो पोस्ट किया। फोटो में जापान का टीम रूम बिल्कुल नीट एंड क्लीन दिख रहा है। वहीं, वीडियो में जापानी फैंस मुकाबले के बाद स्टेडियम साफ करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में जपानियों की जमकर तारीफ हो रही है। खबर में आगे बढ़ने से पहले देखिए जापान के टीम रूम की फोटो…
रित्सु डोआन और टाकुमा असानो ने जापान की ओर से गोल दागे थे। जापान ने अपना टीम रूम कुछ ऐसे व्यवस्थित किया।
खिलाड़ियों ने लिखा- थैंक्यू
ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम साफ किया और अरबी भाषा में थैक्यू नोट भी छोड़ा। FIFA ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जर्मनी में ऐतिहासिक जीत के बाद जापानी फैंस ने स्टेडियम साफ किया। जबकि जापानी टीम ने खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम का टीम रूम कुछ इस तरह साफ किया।’
आखिरी 8 मिनट में टीम ने 2 गोल कर मैच जीता था। उसने कुछ इस प्रकार थैंक्यू नोट छोड़ा।
4 साल पहले भी जापानी फैंस ने कूड़ा उठाया था
कुछ ऐसा ही नजारा 4 साल पहले रूस वर्ल्ड कप में देखने को मिला था। हालांकि 2018 के उस मुकाबले में जापान 3-2 से हार गया था। फिर भी जापानी फैंस ने कूड़ा साफ किया था।
जर्मनी पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
जापान ने वर्ल्ड कप में बुधवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उसने 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया। फर्स्ट हाफ में पेनल्टी से गोल करने के बाद जर्मनी मजबूत स्थिति में था, लेकिन सेकेंड हाफ में जापान ने वापसी की और 8 मिनट में 2 गोल दागकर मैच 2-1 से जीत लिया।
फैन बोला- यह हमारा रिवाज
दुनिया को यह बड़ी बात लगती है। लेकिन जापानियों के लिए साधारण सी बात है। एक जापानी फैन ने अल जजीरा से बात करते हुए कहा- ‘जिसे आप स्पेशल सोच रहे हो, वह हमारे लिए सामान्य-सी बात है। हम ऐसा करते रहते हैं। जब हम टायलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो उसको खुद क्लीन करते हैं। ऐसा ही हम रूम खाली करते समय करते हैं। ये हमारा रिवाज है। हम किसी जगह को साफ किए बिना नहीं छोड़ सकते। ये हमारी शिक्षा और रोज की लर्निंग का हिस्सा है।
For more latest Sports News Click Here