आज के दिन दुनिया को मिला बड़े बाल वाला योद्धा: 31 अक्टूबर 2005 को धोनी ने खेली थी 183 रनों की पारी, 10 छक्के और 15 चौके जमाए थे
मुंबई19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

MSD यानी की महेंद्र सिंह धोनी। आज इस नाम को कौन नहीं जानता। इसे दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर का तमगा हासिल है। इतना ही नहीं, इसी ने हमें 2007 में पहले वर्ल्ड चैंपियन का रुतबा दिलाया था।
लेकिन, 17 साल पहले तक इस नाम को कम ही लोग जानते थे। 31 अक्टूबर 2005 को धोनी ने जयपुर के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रनों की पारी खेली थी और दुनिया को बड़े बाल वाला योद्धा मिला। जो बाद में अपने हेलीकाप्टर शॉट के लिए फेमस हुआ। इसी पारी में लगाए छक्कों के कारण धोनी ने फैंस के दिल में जगह बनाई। 145 गेंद की इस पारी में धोनी ने 126.20 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के जमाए। आज उस यादगार पारी को 17 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर हम आपको लिए चलते हैं भारत को पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान के सफरनामें पर…
सबसे पहले शुरुआत करते हैं उनके डेब्यू से
बांग्लादेशी सरजमी में चटग्राम का इंटरनेशनल स्टेडियम…तारीख 23 दिसंबर 2005 को धोनी का डेब्यू हुआ है। लेकिन, झारखंड का यह युवा बल्लेबाज शून्य पर रन आउट हो गया। तब किसी का ध्यान धोनी पर नहीं गया। बाद में 5 अप्रैल 2005 को विषाखापटनम में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उसके बाद जयपुर में आई उनके वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी।

डेब्यू मैच में धोनी शून्य पर रन आउट हो गए थे।
फिर शुरू हुआ टी-20 का दौर…भारत को चैंपियन बनाया
2007 में टी-20 का दौर शुरू हुआ। पहले टी-20 वर्ल्ड हुआ। BCCI टीम भेजने के लिए रजी नहीं था। बाद में बेमन से युवा टीम भेजी। लेकिन धोनी की कप्तानी वाली युवाओं की टोली वर्ल्ड कप जीत लाई। इस जीत से भारत में टी-20 को लोकप्रियता मिली।

2008 में शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी लीग
2007 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत में लीग कल्चर शुरू हुआ। पहले ISL और फिर IPL…ललित मोदी का टी-20 फार्मूला सफल रहा। भारतीय फैंस में टी-20 का बुखार सिर चढ़कर बोलने लगा। धोनी इस फार्मेट में भी सुपर स्टार बने। चेन्नई की टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन जीत नहीं सकी। हालांकि धोनी ने बाद में उसे 4 खिताब जिताए।

सबसे बड़े फिनिशर बने
टी-20 के दौरान में महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर बनकर उभरे। उन्होंने टीम इंडिया को कई मुश्किल मैच जिताए।
अब देखिए अचीवमेंट

अब इंटरनेशनल करियर

और अब वनडे करियर…

For more latest Sports News Click Here