5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के ड्वेन कॉन्वे को पछाड़ कर ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है। सोमवार को ICC ने जनवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड घोषित किया। गिल ने पिछले महीने सफेद गेंद के दोनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। बीते महीने ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
उन्होंने एक फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल शतक भी लगाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 126 रन की नॉट आउट पारी खेली। इस शतक के साथ वह तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बने। भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ा स्कोर भी है। उनसे पहले विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की नॉटआउट पारी खेली थी।
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में वनडे और टी-20 में किया शानदार प्रदर्शन
गिल ने मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 में 7 रन बना सके, लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में 46 रन बनाये। इसके बाद तीन वनडे में 70, 21 और 116 रन बनाये।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने वनडे में 149 गेंदों पर 208 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में खेले 208 रन की पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले वनडे में उन्होंने 149 गेंद में 208 रन की पारी खेली। वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने। इसके बाद अगली दो पारियों में नाबाद 40 और 112 रन बनाये। उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की।
For more latest Sports News Click Here